बनाना चिप्स एक हल्का फुल्का स्नैक्स होता है | बनाना चिप्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् कुरकुरे होते है |

बनाना चिप्स को आप नवरात्रि, सावन या शिवरात्रि के व्रत उपवास में बनाकर खा सकते है |

बनाना चिप्स को बनाना बहुत ही आसान है इसे आप कुछ ही समय में बनाकर तैयार कर सकते है तो आइये बनाते है बनाना चिप्स |

5 - कच्चे केले, सेंधा नमक या नमक -  स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच, चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच, तेल - तलने के लिए 

सामग्री 

बनाना चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले चाकू की सहायता से कच्चे केले के छिलके छिल ले | अब एक बड़े कटोरे में 2 कप पानी और नमक डालकर घोल ले |

Step 1

अब कच्चे केले के चिप्स काट नमक वाले पानी में डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दे | 20 मिनट के बाद चिप्स को पानी में से बाहर निकालकर कपड़े पर फैला दे |

Step 2

10 मिनट के बाद केले के टुकड़ों में से पानी अच्छे से सुख जाएगा | अब इस चिप्स को एक प्लेट में डाल ले |

Step 3

अब बनाना चिप्स को तलने के लिए एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे | जब तेल थोडा सा गर्म हो जाये तब गर्म तेल में चिप्स डाल दे |

Step 4

चिप्स को अच्छे से दोनों तरफ सुनहरा होने तक फ्राई कर ले | जब चिप्स फ्राई हो जाये तब इन्हें तेल में से बाहर प्लेट में निकाल ले |

Step 5

अब चिप्स पर काली मिर्च पाउडर, नमक चाट मसाला छिड़कर अच्छे से मिक्स कर ले | तैयार है बनकर क्रिस्पी बनाना चिप्स |

Step 6

इसी तरह स्वादिष्ट और नए नए पकवानों की रेसिपी के लिए विजेट करे |

swadishtrecipes.in