अरबी के पत्तों का साग खाने में बहुत स्वादिष्ट व् लाजबाब होता है | अरबी के पत्ते बाजार में आसानी में मिल जाते है |

आपने सरसों का साग तो कई बार खाया होगा आज हम आपको अरबी के पत्तों का साग की रेसिपी बता रहे है |

अरबी के पत्तों का साग को बनाना बहुत आसान है तो चलिए फिर शुरू करते है अरबी के पत्तों का साग बनाना |

अरबी के पत्ते - 500 ग्राम, चावल - 2 चम्मच, प्याज - 1 कटा हुआ, हरी मिर्च और  अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच, तेल - 2 चम्मच, जीरा - 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच, नमक - स्वादानुसार

सामग्री 

अरबी के पत्तों का साग बनाने के लिए सबसे पहले चाकू की सहायता से अरबी के पत्तो की डंडिया काट ले फिर पत्तों को बारीक काट ले |

Step 1

अब एक कुकर में काटी हुई अरबी की पत्तियाँ, अदरक धरी मिर्च का पेस्ट, नमक और 2 चम्मच चावल के डाल दे

Step 2

अब कुकर का ढक्कन बंद कर दे और इसे गैस पर रखकर मिडियम आंच पर 30 मिनट तक पकने दे |

Step 3

30 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे और इसे थोड़ा सा ठंडा होने दे | ठंडा होने के बाद कुकर का ढक्कन खोले |

Step 4

अरबी का साग अच्छे से उबल चूका है अब कुकर के अंदर ही साग को हल्का सा मैश कर ले | एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे |

Step 5

गर्म तेल में जीरा डालकर भुन ले | जब जीरा तडकने टगे तब इसमें प्याज और हरी मिर्च डाल दे और प्याज को चलाते हुए भुन ले |

Step 6

जब प्याज अच्छे से पककर सुनहरी हो जाये तब साग को इसमें डाल दे को अच्छे से मिक्स कर ले |

Step 7

अब साग को धीमी आच पर 5 मिनट तक पकाए | 5 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे तैयार हसी बनाकर स्वादिष्ट अरबी के पत्तों का साग |

Step 8

अब साग को एक कटोरी में निकलकर  गरमागरम साग को रोटी, पूरी और परांठे के साथ सर्व करे |