अरबी के पत्तों का साग | Arbi ke Patto ka Saag Recipe in Hindi | Arbi ki Sabji

अरबी के पत्तो की वैसे तो बहुत सी रेसिपीज बनती है पर आज हम आपके लिए अरबी के पत्तो का साग की रेसिपी ( Arbi ke Patto ka Saag Recipe in Hindi ) लेकर आये है | अरबी के पत्ते का साग ( Saag Recipe ) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है |

बरसात के मौसम में अरबी के पत्ते बाजार में आसानी से मिल जाते है अरबी का साग रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है तो आइये जानते है अरबी के पत्तों का साग बनाने की विधि |

आवश्यक सामग्री – Ingredients For Arbi ke Patte Ka Saag ki Recipe

  • अरबी के पत्ते —– 500 ग्राम
  • चावल —– 2 से 3 बड़े चम्मच
  • प्याज —– 2 बारीक कटे हुए
  • हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
  • अदरक —– 1 इंच का टुकड़ा
  • तेल —– 2  से 3 बड़े चम्मच
  • जीरा —– एक छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
  • नमक —– स्वादानुसार

अरबी के पत्तों का साग बनाने की विधि ( Arbi ke Patto ka Saag )

– अरबी के पत्तो का साग बनाने के लिए सबसे पहले अरबी के पीछे डंडी को चाकू से काट ले और अरबी के पत्तो को बारीक़ बारीक काट कर अच्छे से धो लिजिएं |

– फिर अदरक को छीलकर अदरक और हरी मिर्च को हल्का सा कूट कर कटोरी में निकालकर रख लिजिएं |

– अब एक कुकर में काटे हुए अरबी के पत्ते, कुटी हुई अदरक और हरी मिर्च, नमक और 3 चम्मच चावल के डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके गैस की मीडियम आंच पर रखकर 24 से 25 मिनट तक पका लिजिएं | ( चावल डालने से अरबी के साग की तासीर ठंडी हो जाती है )

– 24 से 25 मिनट के बाद गैस को बंद कर दे और कुकर तो थोड़ा ठंडा होने दीजिएं | ( इस विधि से बनाइए कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी )

– अब कुकर ढक्कन खोले अरबी का साग उबलकर तैयार है | अब कुकर के अंदर कडछी को चलाते हुए मैश कर लिजिएं |

– अब अरबी के साग को तड़का लगाने के लिए कड़ाई में 2 से 3 चम्मच तेल के डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिएं | ( करेले की सब्जी कैसे बनाये )

– जब तेल अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें जीरा डालकर चलते हुए भुन लिजिएं |

– जब जीरा भुन कर चटकने लगे हो इसमें प्याज, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए पका लिजिएं |

– जब प्याज पककर सुनहरे हो जाए तो साग डालकर कडछी से अच्छे से मिक्स कर लिजिएं |

– अब साग को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पका लिजिएं |

– 5 से 7 मिनट के बाद गैस को बंद कर दीजिएं | ( अमरुद की चटनी बनाने की विधि )

– लिजिए बनकर तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट अरबी के पत्ते का साग ( Arbi ke Patto ka Saag Recipe ) |

– अब साग को एक कटोरी में निकालकर रोटी, परांठा, नान और पूरी के साथ परोसिएं |

Rate this post

Leave a Comment