आम का सीजन आ चूका है और आज मैं आपको आम से बनने वाली खट्टी मीठी आम की सब्जी अम्बुआ बनाना सिखाऊंगा |

अम्बुआ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लाजबाब होता है | अम्बुआ हिमाचल की एक बहुत ही फेमस डिश है | तो आइये जानते है अम्बुआ बनाने की रेसिपी |

देसी आम - 5 से 6 ( पके हुए ), दही - 2 कप, तेल - 2 चम्मच, जीरा - 1 छोटी चम्मच, प्याज - 1 ( कटी ), हरी मिर्च - 2, हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, नमक

आवश्यक सामग्री

आम की सब्जी यानि अम्बुआ बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो ले |

स्टेप 1

अगर आप एक नए ब्लॉगर है या ब्लॉग्गिंग शुरू करने की सोच रहे है तो मैं आपको एक बहुत ही अच्छी और सस्ती वेब होस्टिंग बताता हूँ जिसका नाम है Hostinger | Hostinger के बेस्ट प्लान  को देकने के लिए यहाँ क्लिक करें |

फिर एक बाउल में आम को छीलकर अच्छे से निचोड़ के और रस को निकाल ले और 3 से 4 गुठलियों को रस ने ही रहने दे |

स्टेप 2

दही को एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंटकर अलग रख ले | अब एक कड़ाई में तेल गर्म करे |

स्टेप 3

गर्म तेल में जीरा डालकर भुने | जब जीरा चटकने लगे तब इसमें कटी प्याज डाल दे और प्याज को चलाते हुए सुनहरा होने तक भुन ले |

स्टेप 4

अब इसमें कटी हरी मिर्च हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर कडछी से मिलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 5

अब इसमें आम का रस डालकर अच्छे से मिला ले |  अब मीडियम लो आंच पर इसे ढककर 15 मिनट तक पकाएं |

स्टेप 6

15 मिनट के बाद आप देखेंगे आम का रस पककर गाढ़ा हो जायेगा अब इसमें दही डाल दे और कडछी से मिला दे |

स्टेप 7

इसमें एक उबाल आ जाने के बाद गैस को बंद कर दे | तैयार है बनकर एकदम स्वादिष्ट आम की खट्टी मीठी सब्जी अम्बुआ |

स्टेप 8

अब गरमा गरम अम्बुआ को सर्विंग बाउल में डालकर खाने के साथ सर्व करे |

स्टेप 9