swadishtrecipes.in

आलू गोभी की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् मजेदार होती है | यह सब्जी सभी को बहुत पसंद आती है | इस सब्जी को कई तरह से बनाया जाता है |

swadishtrecipes.in

आज हम आपको इसे एकदम साधरण तरीके से बनाने का तरीका बतायेंगे | तो आइये फिर जानते है आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि

सामग्री

फूलगोभी - ,1फुल, आलू 2, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच. हरी मिर्च - 2 कटी हुई, प्याज - 1 कटा हुआ, टमाटर - 1 कटा हुआ, हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच, तेल - 2 चम्मच, जीरा - 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया - थोड़ा सा कटा हुआ |

Step 1

आलू गोभी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके छिल ले फिर आलू और गोभी को टुकड़ो में काट कर अच्छे से धो ले |

Step 2

अब एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल के डालकर गर्म करे | जब तेल गर्म हो जाये तब जीरा डालकर भुन ले | अब  अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए 1 मिनट तक भुने |

Step 3

अब प्याज और हरी मिर्च डाल दे और प्याज को सुनहरा होने तक बड़े चम्मच से चलाते हुए भुने | जब प्याज पक जाये तब टमाटर डाल दे

Step 4

साथ में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर चलाते हुए पकाएं | जब टमाटर अच्छे से पककर नर्म हो जाये तब काटे हुए आलू गोभी डालकर मसालों के साथ अच्छे से मिला दे

Step 5

अब कड़ाही को ढककर सब्जी को मीडियम आंच पर 20 मिनट तक पकाए | सब्जी को बीच बीच में चलाते रहे | जिससे सब्जी जलेगी नहीं |

Step 6

तय समय के बाद गैस को बंद कर दे और हरा धनिया सब्जी के उपर डालकर मिला ले | बनकर तैयार है आलू गोभी की स्वादिष्ट सब्जी | अब सब्जी को एक कटोरी में निकालकर रोटी, परांठे के साथ सर्व करे |

क्या आप स्वादिष्ट और लजीजदार व्यंजनों की रेसिपी पढना चाहते है तो विजेट करे

swadishtrecipes.in