आम का सीजन आते ही लोग आम से कई तरह की रेसिपी बनाना शुरू हो जाते है अगर आपने आम से बना आमरस नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया |

आमरस खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है | आज मैं आपको आमरस बनाने के विधि बता रहा हूँ | आमरस को बनाना बहुत आसान है | तो आइये बनाते है आमरस |

आम - 4 से 5 ( पके हुए ), चीनी - 2 बड़े चम्मच, पानी या दूध - 1/2 कप, इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच  ( वैकल्पिक ), बर्फ के टुकड़े

आवश्यक सामग्री

आमरस बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो ले फिर आम को छीलकर पल्प को टुकड़ों में काट ले और गुठली को अलग कर दे |

स्टेप 1

अब ब्लेंडर का एक जार ले  उसमें आम का पल्प, थोड़ा सा पानी और चीनी डालकर जार का ढक्कन लगाकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर ले |

स्टेप 2

अब जार का ढक्कन खोले और इसमें बाकि बचा हुआ पानी, इलायची पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालकर फिर अच्छे से इसे ब्लेंड कर ले |

स्टेप 3

अच्छे से ब्लेंड करने के बाद आमरस को एक सर्विंग बाउल में डालकर 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे |

स्टेप 4

तैयार है बनकर एकदम यमी यमी आमरस | 3 घंटे के बाद आमरस को फ्रिज से निकालकर ठंडा ठंडा सर्व करे |

स्टेप 5

आमरस को आम पूरी या परांठे के साथ सर्व कर सकते है | या आमरस को आप शेक की तरह भी पि सकते है |

सुझाब