मैगी  को खाना बच्चे बहुत पसंद करते है | यह कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है | यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है तभी तो बच्चे बार बार बनाने को कहते है |

Swadishtrecipes.in

आज हम आपको मैगी बनाने का तरीका बता रहे है | अगर आपको थोड़ी बहुत भूख हो और खाना बनाने का मन न हो तो आप मैगी बना सकते है |

Swadishtrecipes.in

तो आइये ज्यादा देर न करते हुए जाने है मैगी बनाने की रेसिपी | इस रेसिपी को फॉलो करके स्वादिष्ट मैगी बनकर बच्चो में परोसिए |

Swadishtrecipes.in

मैगी - 2 पैक्ट, प्याज - 1 कटा, टमाटर - 1 कटा, हरी मिर्च - 2 कटी हुई, हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच,  तेल 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया - थोड़ा कटा हुआ

सामग्री

मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें | गर्म तेल में कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालकर बड़े चम्मच से चलते हुए प्याज को नरम होने तक भुन ले |

Step 1

अब इसमें टमाटर को डाल दे और टमाटर को चलाते हुए पकाएं | जब टमाटर पककर मुलायम हो जाये तब इसमें हल्दी हल्दी पावडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाते हुए 1 मिनट पकाएं |

Step 2

अब 2 गिलास पानी के डाल दे | जब पानी उबलने लगे तब इसमें मैगी मसाला डालकर मिक्स कर ले  | अब इसमें मैगी डाल दे और हल्के हाथों से मिलाते रहे |

Step 3

आप देखेंगे की थोड़ी देर में मैगी बनना शुरू हो जाएगी | अब मैगी को 2 से 3 मिनट तक पकाएं | जब मैगी में से सारा पानी अच्छे से सुख जाये तब इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर ले |

Step 4

मैगी बनकर तैयार है | अब गैस की आंच को बंद कर दे और मैगी को प्लेट में निकालकर गरमा गर्म मैगी को सर्व करें |

Step 5 

दोस्तों, क्या आप जतने है जीरा खाने के क्या फायदे होते है अगर नहीं तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और जाने की जीरा खाने के क्या क्या फायदे होते है |